अन्य राज्य
02 Apr, 2026

हनुमान जयंती पर हैदराबाद में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा से गूंजा शहर

हनुमान जयंती के अवसर पर हैदराबाद में निकली भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरा शहर जयकारों से गूंज उठा।

हैदराबाद, 02 अप्रैल।

हनुमान जयंती के अवसर पर हैदराबाद में निकली भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरा शहर जयकारों से गूंज उठा।

हनुमान जयंती के अवसर पर तेलंगाना भर के राम और हनुमान मंदिरों में विशेष आयोजन किए गए, जहां बुधवार रात से ही दर्शन, पूजा-अर्चना, भजन और भंडारे का क्रम शुरू हो गया था। राजधानी हैदराबाद में इस अवसर पर ‘वीर हनुमान विजय यात्रा’ के रूप में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।

यह शोभायात्रा पुराने शहर के गौलीगुड़ा स्थित राम मंदिर से दोपहर लगभग 12 बजे उत्सवी माहौल में प्रारंभ हुई। इस दौरान पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने मंदिर में पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। यात्रा शाम को सिकंदराबाद के ताडबन क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर के समीप आयोजित सभा के साथ संपन्न होनी थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह यात्रा पूरे जोश के साथ जारी रही।

शहर के अलग-अलग हिस्सों से निकली कई सहायक शोभायात्राएं लगभग 13 किलोमीटर लंबे मार्ग में मुख्य जुलूस में शामिल हुईं। करमन घाट हनुमान मंदिर से सुबह निकली एक प्रमुख यात्रा कोटी क्षेत्र में मुख्य जुलूस में आ मिली। आयोजन में कुल 168 जुलूसों के शामिल होने का अनुमान है, जिनमें कई प्रमुख और स्थानीय जुलूस शामिल हैं।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब तीन हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। आमजन को असुविधा न हो, इसके लिए सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए गए हैं। इसके साथ ही मार्ग में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं भी की गईं। शहर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने गुरुवार को सुबह से रात तक शराब, ताड़ी और बार बंद रखने के निर्देश दिए, वहीं मांसाहारी दुकानों को भी दो दिन के लिए बंद रखा गया।

हनुमान जयंती के इस आयोजन के दौरान पूरा शहर भगवा रंग में रंगा नजर आया। सड़कों पर दोपहिया वाहन, घरों, दुकानों और वाहनों पर भगवा ध्वज लहराते दिखाई दिए। आयोजकों के अनुसार, इस बार एक लाख से अधिक मोटरसाइकिलें यात्रा में शामिल हुईं। जय श्रीराम, जय बजरंग बली और वीर शिवाजी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। संत-महात्माओं के साथ बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं भी इस यात्रा में शामिल हुए।

यह शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक मुद्दों को लेकर जनजागरूकता का माध्यम भी बनी। शहर के विभिन्न मंदिरों में हवन, पूजन, सुंदरकांड पाठ और भंडारे के आयोजन भी किए गए, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

तेलंगाना के जगतियाल जिले में स्थित कोंडागट्टू अंजनेय स्वामी मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। पूरे प्रदेश में हनुमान जयंती का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान हनुमान से राज्य के लोगों को शक्ति, बुद्धिमत्ता और समृद्धि प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान भक्ति, साहस और विनम्रता के प्रतीक हैं और उनके आदर्श समाज को प्रेरित करते हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए 72.5 मिलियन डॉलर का निपटान किया

बैंक ऑफ अमेरिका ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स क्राइम के पीड़ितों के साथ $72.5 मिलियन का समझौता किया, जिसमें करीब 75 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रम्प के मजाक और सैन्य विवाद से स्टारमर-यूएस रिश्ते संकट में

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टारमर का मजाक उड़ाने और ब्रिटेन की सैन्य नीति पर हमला करने के बाद यूके और अमेरिका के संबंध गहरे संकट में हैं और सुधार मुश्किल प्रतीत होता है।