राजस्थान
22 May, 2026

संत गोविंद गुरु की जन्मस्थली पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, धूणी पर किया दर्शन और पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डूंगरपुर के बांसिया में संत गोविंद गुरु की जन्मस्थली पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और धूणी पर दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

जयपुर, 22 मई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डूंगरपुर दौरे के दौरान बांसिया स्थित संत गोविंद गुरु की जन्मस्थली पहुंचकर श्रद्धापूर्वक उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने संत गोविंद गुरु के राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जागरूकता और जनजागरण में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें आदिवासी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।

मुख्यमंत्री ने वहां स्थित पावन धूणी के दर्शन किए और प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। धूणी स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित नागरिकों से आत्मीय संवाद कर उनकी कुशलक्षेम भी जानी। उन्होंने संत गोविंद गुरु के विचारों एवं समाज सुधार से जुड़े कार्यों को आज की पीढ़ी के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़