सरकार व नीतियाँ
22 May, 2026

‘खेत बचाओ अभियान’ से 7.17 लाख किसानों को उर्वरक उपयोग पर जागरूकता

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत देशभर में लाखों किसानों को उर्वरक के संतुलित उपयोग और मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया है।

नई दिल्ली, 22 मई ।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत देश के 7.17 लाख किसानों को उर्वरक के संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया है, जिससे कृषि भूमि की मृदा स्वास्थ्य को संरक्षित रखने में सहायता मिल रही है।

कृषि मंत्रालय के अनुसार इस अभियान के माध्यम से किसानों और अन्य हितधारकों को वैज्ञानिक पोषक तत्व प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए देशभर में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

अभियान के तहत अब तक कुल 12,979 जागरूकता शिविर और सेमिनार आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 7.17 लाख किसानों ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया। इसके अतिरिक्त क्षमता निर्माण के लिए 3,145 प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें 1,11,509 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं हरी खाद, जैव उर्वरक और जैविक स्रोतों पर आधारित 7,928 क्षेत्रीय प्रदर्शनों के माध्यम से किसानों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया है।

जमीनी स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, सरपंचों और जिला परिषद सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के साथ 4,916 जनप्रतिनिधि सम्मेलनों का आयोजन किया गया।

इसके साथ ही किसान उत्पादक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों और किसान समूहों के माध्यम से 8,383 किसानों को अभियान से जोड़ा गया है, जिससे सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा मिला है।

मंत्रालय ने बताया कि व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स के माध्यम से 53,616 स्थानों पर संदेश प्रसारित किए गए हैं। इसके अलावा 944 रेडियो वार्ताओं और 200 टीवी एवं डिजिटल कार्यक्रमों सहित कुल 1,144 मीडिया प्रसारणों के जरिए अभियान को अधिक प्रभावी बनाया गया है। डिजिटल माध्यमों से किए गए प्रचार-प्रसार ने लगभग 2.712 करोड़ लोगों तक पहुंच बनाकर इसकी व्यापकता को और बढ़ाया है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मृदा परीक्षण आधारित पोषक तत्व प्रबंधन को बढ़ावा देना, रासायनिक उर्वरकों पर अत्यधिक निर्भरता को कम करना और दीर्घकालिक कृषि स्थिरता सुनिश्चित करना है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़