Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अंतरराष्ट्रीय संबंध
11 Sep, 2026

पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं को रोकने पर सिरसा नाराज, धार्मिक आस्था पर प्रहार बताया

मनजिंदर सिंह सिरसा ने फैसलाबाद हवाई अड्डे पर पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं को रोके जाने की निंदा करते हुए उन्हें सुरक्षित भारत आने की अनुमति देने की मांग की।

नई दिल्ली, 11 सितम्बर।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं को फैसलाबाद हवाई अड्डे पर रोके जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इस घटना को धार्मिक भावनाओं और आस्था पर सीधा प्रहार बताते हुए पाकिस्तान सरकार से श्रद्धालुओं को भारत आने की अनुमति देने की मांग की।

सिरसा ने शुक्रवार को सामाजिक माध्यम पर जारी संदेश में कहा कि पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं को अनापत्ति प्रमाणपत्र के नाम पर यात्रा से रोकना पाकिस्तान सरकार की मानसिकता और वहां अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे व्यवहार का एक और उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अपने गुरु के दरबार में माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं को रोकना उनकी धार्मिक भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कदम है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान सरकार नहीं चाहती कि सिख श्रद्धालु अपने गुरु के चरणों में पहुंचकर अरदास कर सकें। सिरसा ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से सिखों की आस्था को कमजोर नहीं किया जा सकता। उन्होंने पाकिस्तान सरकार से इस घटना के लिए तत्काल माफी मांगने और सभी श्रद्धालुओं को बिना देरी सुरक्षित भारत आने की अनुमति देने की अपील की।

सिरसा ने कहा कि श्रद्धालुओं को श्री हेमकुंड साहिब पहुंचकर हाजिरी लगाने और मत्था टेकने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म की राह में बाधाएं खड़ी करने से आस्था को रोका नहीं जा सकता। खालसा पंथ और सिख संगत इस घटना को नहीं भूलेंगे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़