रक्षा व सुरक्षा
23 May, 2026

महाराष्ट्र में बड़ी कार्रवाई, डोंबिवली-नवी मुंबई से 24 नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

मुंबई के डोंबिवली और नवी मुंबई में पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान 24 नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया, जिनमें से कुछ के पास वैध दस्तावेज नहीं पाए गए और कई पर ड्रग्स से जुड़े मामले दर्ज हैं।

मुंबई, 23 मई ।

महाराष्ट्र के डोंबिवली और नवी मुंबई क्षेत्रों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार गोपनीय सूचना के आधार पर नवी मुंबई और ठाणे पुलिस ने संयुक्त रूप से पलावा क्षेत्र की डाउनटाउन और क्राउन पलावा इमारतों में देर रात कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया, जिसमें कुल 24 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। इनमें 14 पुरुष, 6 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। जांच में सामने आया कि इनमें से 8 लोगों के पास भारत में रहने के लिए आवश्यक वैध दस्तावेज नहीं थे।

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि 9 नाइजीरियन नागरिकों के खिलाफ अलग-अलग थानों में मादक पदार्थ तस्करी और संबंधित अपराधों के मामले दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान एक अप्रत्याशित घटना भी सामने आई, जिसमें एक नाइजीरियन महिला ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गई और उसका उपचार जारी है।

पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और संबंधित दस्तावेजों तथा नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़