Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
महाराष्ट्र
25 May, 2026

लालिंग घाट पर तीन वाहनों की टक्कर में छह की मौत, 26 घायल

मुंबई-आगरा हाईवे पर लालिंग घाट में तीन वाहनों की भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत और 26 लोगों के घायल होने से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस जांच जारी है।

मुंबई, 25 मई।

महाराष्ट्र के धुले जिले में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के लालिंग घाट पर सोमवार तड़के तीन वाहनों की भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना करीब तीन बजे उस समय हुई जब लालिंग घाट पर विपरीत दिशा से आ रहे रेती से भरे एक डंपर ने शराब ले जा रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर मौजूद टोल प्लाजा कर्मचारी और अन्य लोग घायलों को बचाने में जुटे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक निजी ट्रैवल बस ने दोनों वाहनों को टक्कर मार दी।

इस भीषण हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 26 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार धुले स्थित भाऊसाहेब हीरे सरकारी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।

मृतकों में लग्जरी बस चालक जावेद खान (43), मनोज नरवाल (32) और टोल कर्मचारी गणेश हिरामन थोरात (35) की पहचान हो चुकी है, जबकि तीन अन्य मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

घायलों में सुरभि महाजन (32), शिवाय महाजन (9), दीपक वाल्के (26), सपना महाजन (40), अनिता वाल्के (45), विजय सिंह (50), तबरीश अंसारी (45), सपना दीवान (35), इमरान खान (35), भावना हटकर (28), हुसैना (32), समीन सैयद (45), शकीला सैयद (50), सैयद अयूब (45), शैलेश आक्या (22), जेबन अली (58), मुस्कान खान (22), अनिल वर्मा (53), अरविंद जैन (47), अजय कुमार (26), सईद मोहम्मद (31), अंकित राजपूत (24), अभिजीत आप्टे (25), कनक सोनी (19) और संगीता सोनी (47) शामिल हैं।

मोहाडी पुलिस स्टेशन की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़