श्रीनगर, 25 मई।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने सोमवार को हजरतबल दरगाह का दौरा कर आगामी त्योहार के मद्देनजर की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि श्रद्धालु भाईचारे के इस त्योहार को शांतिपूर्ण और सहज वातावरण में मना सकें। उन्होंने आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इसके साथ ही, उन्होंने 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' में धार्मिक नेताओं के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की और कहा कि युवाओं को नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव से बचाने तथा उन्हें सही दिशा दिखाने में उनकी भूमिका सराहनीय है।
दौरे के दौरान संबंधित अधिकारियों ने उपराज्यपाल को सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित श्रद्धालुओं के लिए सुनिश्चित की गई सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।






.jpg)







