नई दिल्ली, 8 सितंबर।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा है। यह व्यवस्था जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के अवकाश पर रहने की अवधि तक लागू रहेगी।
राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में इस संबंध में जानकारी दी गई। इसके अनुसार विनय कुमार सक्सेना अपने वर्तमान दायित्वों का निर्वहन करते हुए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
मनोज सिन्हा के अवकाश की अवधि के दौरान जम्मू-कश्मीर से जुड़े उपराज्यपाल के सभी दायित्व विनय कुमार सक्सेना के पास रहेंगे। राष्ट्रपति के आदेश के अनुसार यह व्यवस्था केवल अवकाश अवधि तक प्रभावी होगी।















