नई दिल्ली, 26 मई।
कोलंबियाई फुटबॉल प्रबंधन ने सोमवार को फीफा विश्व कप 2026 के लिए अपनी 26 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। टीम की कमान संभालने वाले मुख्य कोच नेस्टर लोरेन्जो ने अनुभवी मिडफील्डर और पूर्व रियल मैड्रिड स्टार जेम्स रोड्रिगेज को टीम में वापस बुलाकर सबको चौंका दिया है, जबकि अल नास्र के डिफेंडर जॉन दुरान को इस बार अंतिम चयन में जगह नहीं मिली है।
लुइस डियाज़ होंगे टीम के मुख्य आकर्षण
टीम में बायर्न म्यूनिख के स्टार फॉरवर्ड लुइस डियाज़ को प्रमुखता के साथ शामिल किया गया है, जो इस विश्व कप में कोलंबियाई आक्रमण की धुरी होंगे। कोलंबिया का लक्ष्य इस बार इतिहास रचते हुए पहली बार विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम करना है। टीम के पिछले प्रदर्शन की बात करें तो 2014 विश्व कप में क्वार्टर फाइनल तक का सफर अब तक का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। वहीं, 2018 के संस्करण में टीम अंतिम-16 तक पहुंची थी और 2022 में क्वालीफाई करने में असफल रही थी।
ग्रुप-के की चुनौतियां
आगामी विश्व कप में कोलंबिया को ग्रुप-के में स्थान दिया गया है, जहां उसे पुर्तगाल, उज्बेकिस्तान और डीआर कांगो जैसी चुनौतीपूर्ण टीमों का सामना करना होगा। ग्रुप चरण की ये प्रतिस्पर्धाएं टीम की मजबूती का कड़ा परीक्षण करेंगी।
विश्व कप के लिए कोलंबिया की अंतिम 26 सदस्यीय टीम:
-
गोलकीपर: कैमिलो वर्गास, अल्वारो मोंटेरो, डेविड ओस्पिना।
-
डिफेंडर: डेविंसन सांचेज, जॉन लुकुमी, येरी मीना, विलियम डिट्टा, डेनियल मुनोज, सैंटियागो आरियास, जोहान मोजिका, डेविन मचाडो।
-
मिडफील्डर: जेफरसन लेर्मा, जुआन पोर्टिला, रिचर्ड रियोस, केविन कास्टानो, गुस्तावो पुर्ता, जॉन एरियास, जॉर्ज कारास्कल, जुआन फर्नांडो किंटेरो, जेम्स रोड्रिगेज।
-
फॉरवर्ड: लुइस डियाज़, जामिंटन कैंपाज, एंड्रेस गोमेज, लुइस सुआरेज़, जॉन कॉर्डोबा, जॉन हर्नांडेज़।















.jpg)