राजनीति
26 May, 2026

केरल मुख्यमंत्री सतीशन की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, विकास मुद्दों पर हुई चर्चा

केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास और सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

नई दिल्ली, 26 मई।

केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि केरल के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।

इसी दौरान मुख्यमंत्री सतीशन ने भी एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ केरल से जुड़े कई विषयों पर विचार-विमर्श किया और राज्य के भविष्य के विकास के लिए केंद्र सरकार से पूर्ण सहयोग एवं समर्थन का आग्रह किया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

31° / 43°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़