राजनीति
25 May, 2026

पीएम मोदी से मिले ओडिशा सीएम माझी, विकास और निवेश पर हुई चर्चा

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर राज्य में बुनियादी ढांचे, निवेश और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की।

नई दिल्ली, 25 मई ।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में ओडिशा में बुनियादी ढांचे के विस्तार, निवेश को बढ़ावा देने और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष फोकस रहा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात को राज्य के विकास और केंद्र-राज्य समन्वय के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री माझी ने भी अपनी पोस्ट में बताया कि प्रधानमंत्री के साथ राज्य के बुनियादी ढांचे के रणनीतिक विस्तार, निवेश के नए अवसरों और प्रमुख जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास को नई गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित भी किया। कार्यक्रम को राज्य सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की विकास योजनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और लगातार मिल रहे सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य के सतत विकास और समग्र प्रगति के लिए केंद्र और ओडिशा सरकार मिलकर काम कर रही हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़