राजस्थान
26 May, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जोधपुर दौरा, अस्पताल पहुंचकर भांजे का जाना हालचाल

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर दौरे के दौरान अस्पताल जाकर अपने भांजे का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान विमानतल पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। वे दोपहर तक वापस जयपुर के लिए प्रस्थान कर गए।

जोधपुर, 26 मई।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार सुबह जोधपुर पहुंचे। विमानतल पर पहुँचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। अपने संक्षिप्त जोधपुर दौरे के दौरान, पूर्व मुख्यमंत्री सीधे मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचे, जहाँ उन्होंने अपने बीमार भांजे रणवीर कच्छवाह से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली।

पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही विमानतल पर बड़ी संख्या में समर्थक एकत्रित हो गए, जिनसे उन्होंने सौजन्य भेंट की। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री दोपहर में ही जोधपुर से जयपुर के लिए पुनः रवाना हो जाएंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

31° / 43°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़