बॉलीवुड
26 May, 2026

एसवीसी63 में नयनतारा का दमदार एक्शन अवतार, सलमान खान के साथ पहली जोड़ी

सलमान खान और नयनतारा की फिल्म एसवीसी63 की शूटिंग मनाली में जारी है, जिसमें नयनतारा एक्शन अवतार में नजर आएंगी और फिल्म की रिलीज ईद 2027 तय की गई है।

मनाली, 26 मई ।

सलमान खान और निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एसवीसी63’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है और अब इसमें अभिनेत्री नयनतारा के किरदार को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

जानकारी के अनुसार फिल्म में सलमान खान और नयनतारा की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है, जिसे लेकर फैंस में खासा उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि निर्माता फिल्म से जुड़ी जानकारियों को गोपनीय रखने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग इन दिनों मनाली में तेजी से चल रही है और इसी दौरान नयनतारा के किरदार को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार वह फिल्म में केवल ग्लैमरस भूमिका में ही नहीं बल्कि मजबूत एक्शन अवतार में भी दिखाई देंगी।

सूत्रों के मुताबिक अभिनेत्री अपने कई स्टंट खुद करने की तैयारी कर रही हैं और इसके लिए विशेषज्ञों की निगरानी में विशेष प्रशिक्षण लिया जा रहा है। सेट पर सलमान खान और नयनतारा के बीच बेहतर तालमेल और मजबूत बॉन्डिंग भी देखने को मिल रही है, जो फिल्म की स्क्रीन केमिस्ट्री को और प्रभावी बना सकता है।

सलमान खान ने पहले ही फिल्म की रिलीज को लेकर जानकारी दी थी कि ‘एसवीसी63’ अगले साल ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसी समय प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ के भी रिलीज होने की संभावना है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़े टकराव की चर्चा तेज हो गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

31° / 43°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़