शेयर बाज़ार
27 May, 2026

वैश्विक बाजारों में मिश्रित रुझान: अमेरिकी सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर, एशियाई बाजारों में सतर्कता का माहौल

वैश्विक बाजारों में मिश्रित रुझान का दौर जारी है। अमेरिकी बाजारों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर की तेजी के दम पर सूचकांक रिकॉर्ड स्तर पर हैं, वहीं एशियाई बाजारों में सीमित बढ़त और दबाव के बीच उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

नई दिल्ली, 27 मई।

वैश्विक बाजारों से आज प्राप्त हो रहे संकेतों में स्पष्ट विरोधाभास नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर शेयरों में आई जबरदस्त तेजी के दम पर रिकॉर्ड स्तरों को छू रहे हैं, वहीं एशियाई बाजारों में सतर्कता का माहौल है और वहां कारोबार सीमित दायरे में सिमटा हुआ है।

अमेरिकी बाजारों के पिछले सत्र का अवलोकन करें तो एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.61 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,519.12 अंक पर बंद हुआ। इसी क्रम में नैस्डेक ने 1.19 प्रतिशत की शानदार उछाल दर्ज करते हुए 26,656.18 अंक के ऐतिहासिक स्तर को छुआ है। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.23 प्रतिशत की मामूली सुस्ती रही, परंतु आज के कारोबार में इसके फ्यूचर्स 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,520.20 अंक पर मजबूती के संकेत दे रहे हैं। यूरोपीय बाजारों में स्थिति मिश्रित रही, जहां एफटीएसई इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ, साथ ही सीएसी और डीएएक्स सूचकांकों में क्रमश: 1.04 प्रतिशत और 0.81 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में आज का कारोबारी सत्र उतार-चढ़ाव भरा साबित हो रहा है, जिसमें प्रमुख सूचकांकों की चाल दिशाहीन नजर आ रही है। स्ट्रेट्स टाइम्स, हैंग सेंग, जकार्ता कंपोजिट और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.83 प्रतिशत से लेकर 1.24 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ दबाव में कारोबार कर रहे हैं। इसके विपरीत, कोस्पी इंडेक्स में 4.61 प्रतिशत की बड़ी छलांग और ताइवान वेटेड इंडेक्स में 2.72 प्रतिशत की मजबूती ने बाजार में निवेशकों की रुचि बनाए रखी है। गिफ्ट निफ्टी 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,963 अंक पर और निक्केई इंडेक्स 0.98 प्रतिशत की तेजी के साथ 65,633 अंक पर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं, जो दर्शाता है कि निवेशक चुनिंदा बाजारों में सकारात्मक रुख अपनाए हुए हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़