मध्य प्रदेश
27 May, 2026

मुख्य सचिव अनुराग जैन आज करेंगे उच्च प्राथमिकता वाली सरकारी योजनाओं की समीक्षा

मुख्य सचिव अनुराग जैन आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश की प्रमुख योजनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। बैठक में सभी जिला एवं संभागीय अधिकारियों को अनिवार्य रूप से शामिल होना है।

भोपाल, 27 मई।

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन आज बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे। यह समीक्षा बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी।

अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस बैठक में कृषि और उससे संबंधित विभाग, रोजगार, औद्योगिक निवेश, शहरी विकास, सुशासन, कानून-व्यवस्था, जल आपूर्ति, पशुपालन और जलगंगा संवर्धन अभियान जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, गेहूं की सरकारी खरीद, आपदा प्रबंधन की तैयारियों, नशामुक्ति अभियान, अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, जलाशयों पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा, खाद-बीज की उपलब्धता और वितरण, तथा वनाधिकार पट्टों के मामलों में अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा होगी। प्रदेश के सभी संभागीय अधिकारी कमिश्नर कार्यालय स्थित एनआईसी सेंटर से, और जिला स्तरीय अधिकारी अपने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी केंद्रों से इस वर्चुअल बैठक में सम्मिलित होंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़