अमेरिका/यूरोप
27 May, 2026

रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्ट सार्वजनिक होने से रोकने के लिए बाइडेन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा

पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी आत्मकथा से जुड़े इंटरव्यू की रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्ट को जारी होने से रोकने के लिए अमेरिकी न्याय विभाग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वाशिंगटन, 27 मई।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने निजी इंटरव्यू की रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्ट को सार्वजनिक होने से रोकने के लिए न्याय विभाग के विरुद्ध मुकदमा दायर किया है। हेरिटेज फाउंडेशन ने सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम के तहत इन सामग्रियों को जारी करने की मांग की थी, जिसके जवाब में बाइडेन ने अपनी निजता का हवाला देते हुए अदालत से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

ये सामग्री वर्ष 2017 में बाइडेन द्वारा अपनी आत्मकथा लेखन के दौरान लेखक मार्क ज़्वोनित्जर को उपलब्ध कराई गई थी, जो उनके उपराष्ट्रपति पद के कार्यकाल से जुड़ी हैं। विशेष वकील की जांच पूरी होने के बाद ये दस्तावेज न्याय विभाग को मिले थे। फरवरी 2024 में समाप्त हुई इस जांच में बाइडेन द्वारा गोपनीय दस्तावेज रखे जाने का उल्लेख तो था, लेकिन किसी भी आपराधिक आरोप की सिफारिश नहीं की गई थी।

बाइडेन ने मुकदमे में आरोप लगाया है कि न्याय विभाग इन रिकॉर्ड्स को हेरिटेज फाउंडेशन और कांग्रेस के रिपब्लिकन सदस्यों को सौंपने का रास्ता तलाश रहा है। उन्होंने अपनी याचिका में आग्रह किया है कि इन दस्तावेजों को किसी भी सूरत में साझा न किया जाए। यह मामला वाशिंगटन डीसी स्थित अमेरिकी जिला न्यायालय में दायर किया गया है।

बाइडेन ने अपनी याचिका में उल्लेख किया है कि न्याय विभाग ने 15 जून तक ये ऑडियो रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्ट हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी को सौंपने के संकेत दिए हैं। उन्होंने अदालत से न्याय विभाग को इस प्रक्रिया से रोकने और अपनी निजता के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़