मध्य प्रदेश
27 May, 2026

नेहरू पुण्यतिथि पर कांग्रेस का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, नेताओं ने याद किया योगदान

सागर में पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेताओं ने उनके योगदान और नीतियों को याद किया।

सागर, 27 मई ।

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर बुधवार को जिला शहर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ग्रामीण और शहर की विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके योगदान, नीतियों और दूरदर्शी सोच को याद किया गया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला शहर कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी ने वर्तमान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष के सम्मान की भावना को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू विपक्ष को सम्मान और महत्व देने में विश्वास रखते थे। पचौरी ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश की बागडोर संभालते हुए नेहरू ने भारत को मजबूत दिशा दी और विकास की बुनियाद तैयार की। उनके नेतृत्व और शुरुआती नीतियों का प्रभाव आज भी देश की प्रगति में दिखाई देता है।

ब्लॉक कांग्रेस क्रमांक-1 के अध्यक्ष हेमराज रजक ने नेहरू को आधुनिक भारत का शिल्पकार बताते हुए कहा कि गुटनिरपेक्ष आंदोलन और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा और औद्योगिक विकास की जो नींव नेहरू ने रखी थी, उसी का परिणाम है कि भारत आज वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बना सका है।

ब्लॉक कांग्रेस क्रमांक-2 के अध्यक्ष वीरेंद्र राजे ने कहा कि पंडित नेहरू ने विज्ञान, शिक्षा और प्रगति के क्षेत्र में देश को नई दिशा दी। उनके विचार और राष्ट्र निर्माण के लिए किया गया कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक बना रहेगा।

ब्लॉक कांग्रेस क्रमांक-3 के अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ने स्वतंत्रता आंदोलन में नेहरू के योगदान को याद करते हुए कहा कि बच्चों के बीच वह ‘चाचा नेहरू’ के नाम से लोकप्रिय रहे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में उनकी सक्रिय भूमिका रही और ‘पूर्ण स्वराज’ का विचार देश को नई दिशा देने वाला साबित हुआ।

कार्यक्रम का संचालन सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने किया, जबकि आनंद हैला ने उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमाकांत यादव, राकेश राय, दीनदयाल तिवारी, महेश अहिरवार, अलीम खान, सुनील पाहवा, गोपाल प्रजापति, भैयन पटेल, लल्ला यादव, ज्योति मलैया, रेखा अहिरवार, अंकुर यादव, परख शुक्ला, महेश यादव, दुलीचंद सकवार, मयंक ठक्कर, पार्षद रिचा सिंह, कुंजीलाल लडिया, बाबू मछंदर और संजय जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़