Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हरियाणा
29 May, 2026

नशा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़: 60 किलो डोडा पोस्त के साथ पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

फतेहाबाद पुलिस ने राजस्थान से पंजाब ले जाया जा रहा 60 किलो से अधिक डोडा पोस्त बरामद कर अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।

फतेहाबाद, 29 मई।

सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पंजाब के दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राजस्थान सीमा से सटे भट्टूकलां-चौपटा रोड पर एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ी से 60 किलोग्राम 365 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। यह खेप राजस्थान के नागौर-जोधपुर क्षेत्र से पंजाब ले जाई जा रही थी।

सीआईए प्रभारी उप-निरीक्षक वेदपाल ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बोलेरो पिकअप में भारी मात्रा में नशा भरकर गुप्त रास्तों से पंजाब की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर भट्टूकलां के पास हनुमान मंदिर के निकट नाकाबंदी की गई। तलाशी के दौरान तिरपाल और पराली के नीचे छिपाकर रखे गए तीन प्लास्टिक के कट्टों से यह डोडा पोस्त बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बठिंडा निवासी बूटा सिंह और बरनाला निवासी जसविंदर राम के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गाड़ी और नशीला पदार्थ जब्त कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि नशे के इस पूरे नेटवर्क, इसके आपूर्तिकर्ता और प्राप्तकर्ता की पहचान कर मामले की तह तक पहुंचा जा सके।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़