Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
09 Sep, 2026

कोटखाई में कार से 29.43 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

कोटखाई में पुलिस ने कार की तलाशी लेकर 29.43 ग्राम चिट्टा बरामद किया और 33 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।

शिमला, 9 सितंबर।

शिमला जिले के कोटखाई में पुलिस ने एक कार की तलाशी के दौरान 29.43 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में कार में मौजूद 33 वर्षीय अंकित वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। वह कोटखाई निवासी बलदेव सिंह का पुत्र है।

पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर को डिटेक्शन सेल ठियोग की टीम नशीले पदार्थों की तलाश और गश्त पर कोकूनाला, कोटखाई क्षेत्र में थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि गुम्मा बाजार के पास पुलिस गुमटी के सामने एक व्यक्ति कार में चिट्टा लेकर मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने अंकित वर्मा के कब्जे से 29.43 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को नियमानुसार अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद कोटखाई थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने अंकित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़