मध्य प्रदेश
30 May, 2026

पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली पर राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

भोपाल में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन में पर्यावरण अनुकूल शहरी विकास, जलवायु परिवर्तन समाधान और लाइफ अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेषज्ञों ने व्यापक विचार-विमर्श किया।

भोपाल, 30 मई ।

भोपाल में शनिवार से ‘मेनस्ट्रीमिंग-एलआईएफईः पर्यावरण अनुकूल टिकाऊ शहरी आवासों का निर्माण’ विषय पर प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत की गई, जिसमें देशभर के विशेषज्ञ, नीति-निर्माता, शोधकर्ता, पर्यावरणविद और नागरिक शामिल होकर पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली और शहरी विकास पर विचार-विमर्श करेंगे।

जानकारी के अनुसार यह दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सोसाइटी ऑफ नेचर हीलर्स एंड कंज़र्वेटर्स (एसएनएचसी इंडिया) के सहयोग से मध्य प्रदेश राज्य जैव-विविधता बोर्ड द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शहरी जैव-विविधता संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, सस्टेनेबल शहरी विकास और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली जैसे विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी।

बताया गया है कि एसएनएचसी इंडिया लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण, शहरी जैव-विविधता संवर्धन और जल संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय है तथा इस सम्मेलन का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच शहरों को अधिक टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए व्यावहारिक एवं नीति-आधारित समाधान को प्रोत्साहित करना है।

यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह आयोजन केवल पर्यावरणीय मुद्दों पर चर्चा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नागरिकों को दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करेगा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रतिपादित ‘लाइफ’ अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा, जिससे इसे व्यवहार में लाया जा सके।

साथ ही यह विश्वास व्यक्त किया गया है कि विभिन्न क्षेत्रों और आयु वर्गों से आए प्रतिभागियों की सहभागिता से यह सम्मेलन ज्ञान विनिमय, नीति संवाद और सामूहिक प्रयासों का प्रभावी मंच बनेगा, जिसके निष्कर्ष शहरी नियोजन, जैव-विविधता संरक्षण और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देने में उपयोगी सिद्ध होंगे।

|
आज का राशिफल

कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़