नई दिल्ली, 06 जून।
राजधानी के जंतर-मंतर पर शनिवार को 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के बैनर तले विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। संगठन के संस्थापक अभिजीत डिपके अमेरिका से दिल्ली पहुंच चुके हैं और उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर समर्थकों के साथ जुड़ने की खुशी जाहिर करते हुए प्रेम और शांति का संदेश दिया है।
यहाँ वीडियो देखें- https://www.youtube.com/shorts/x4GhQMhZgaE
इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगना है। परीक्षा से जुड़ी खामियों को लेकर यह आंदोलन पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। अभिजीत डिपके ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वे बोस्टन से भारत लौटकर इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन की कमान संभालेंगे।
यहाँ वीडियो देखें- https://x.com/Cockroachisback/status/2063144749100339687?r
इस मुहिम को तब और बल मिला जब शिक्षा सुधारक और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी इसमें शामिल होने का ऐलान किया। वांगचुक ने चेतावनी दी थी कि यदि पांच जून तक शिक्षा मंत्री अपने पद से नहीं हटते हैं, तो वे खुद इस प्रदर्शन का हिस्सा बनेंगे।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने राष्ट्रीय राजधानी के कई प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर पूरी स्थिति पर बनी हुई है ताकि कानून-व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।












.jpg)


