टॉप न्यूज़
06 Jun, 2026

अंडमान के गहरे समंदर में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, हरदीप पुरी ने दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अंडमान द्वीप के पास ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार खोजे जाने की आधिकारिक पुष्टि की है।

नई दिल्ली, 06 जून।

अंडमान के गहरे समंदर में ऊर्जा का बड़ा खजाना हाथ लगा है। सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड को वहां प्राकृतिक गैस के विशाल भंडार का पता चला है।

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने खुद इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी साझा की है।

मंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि अंडमान सागर में ऊर्जा के नए स्रोतों की संभावनाएं और अधिक मजबूत हो गई हैं। उन्होंने श्री विजयपुरम-3 में गैस मिलने की पुष्टि को बेहद उत्साहजनक करार दिया है।

यह खोज अंडमान द्वीप के पूर्वी तट से 15 किलोमीटर दूर स्थित श्री विजयपुरम-3 कुएं में हुई है। इसे समुद्र में 355 मीटर की गहराई पर ड्रिल किया गया था।

कंपनी ने यहां करीब 1900 मीटर से ज्यादा नीचे ईओसीन संरचना में ड्रिलिंग की। इस दौरान शुरुआती परीक्षण में गैस फ्लेयरिंग लगातार जारी रही, जिससे वहां प्राकृतिक गैस के मौजूद होने पर मुहर लग गई है।

|
आज का राशिफल

कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़