Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
विज्ञान व प्रौद्योगिकी
25 May, 2026

आईआईटी जोधपुर का कमाल, परमाणु स्तर पर बने ‘वंडर मटेरियल्स’

आईआईटी जोधपुर के वैज्ञानिक बोरोफीन जैसी दो-आयामी सामग्रियों पर शोध कर ऊर्जा भंडारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सड़क सुरक्षा में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले ‘वंडर मटेरियल्स’ विकसित कर रहे हैं।

जोधपुर, 25 मई ।

आईआईटी जोधपुर के वैज्ञानिक मटेरियल साइंस के क्षेत्र में भविष्य की तकनीकों को नई दिशा देने वाले अत्याधुनिक शोध में जुटे हुए हैं। संस्थान की नैनोसेंस लैब में परमाणु स्तर पर विकसित की जा रही उन्नत सामग्रियां ऊर्जा भंडारण, स्मार्ट सेंसर, सड़क सुरक्षा और अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रॉनिक्स तकनीकों में बड़े बदलाव की क्षमता रखती हैं।

नैनोसेंस लैब का नेतृत्व मेटलर्जिकल एवं मैटेरियल्स इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. प्रणय रंजन कर रहे हैं। उनकी टीम दो-आयामी सामग्रियों पर शोध कर रही है, जो केवल कुछ परमाणुओं की मोटाई वाली होती हैं और जिनमें असाधारण विद्युत, प्रकाशीय तथा यांत्रिक गुण पाए जाते हैं। आईआईटी जोधपुर की यह प्रयोगशाला विशेष रूप से बोरोफीन पर किए जा रहे शोध के कारण चर्चा में है।

बोरोफीन को दुनिया की सबसे हल्की और अत्यंत संभावनाशील दो-आयामी सामग्री माना जाता है, जिसका उपयोग हाई-परफॉर्मेंस बैटरियों, सुपरकैपेसिटर्स, गैस सेंसर और नैनो इलेक्ट्रॉनिक्स में किया जा सकता है। डॉ. प्रणय रंजन के अनुसार इसकी धात्विक प्रकृति, हल्की संरचना और असाधारण इलेक्ट्रॉनिक गुण इसे भविष्य की ऊर्जा भंडारण तकनीकों के लिए अत्यंत उपयोगी बनाते हैं।

वैज्ञानिकों का उद्देश्य केवल खोज तक सीमित नहीं है, बल्कि इन सामग्रियों को व्यावहारिक तकनीकों में बदलना है, जो सीधे समाज और उद्योग के उपयोग में आ सकें।

संस्थान में “लैब टू फैब” मॉडल पर भी कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत वैज्ञानिक शोध को प्रयोगशाला से आगे बढ़ाकर औद्योगिक उत्पादन तक पहुंचाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में टाटा समूह के न्यू मटेरियल डिवीजन के साथ रणनीतिक सहयोग स्थापित किया गया है, ताकि बोरोफीन और अन्य उन्नत दो-आयामी सामग्रियों का बड़े स्तर पर उत्पादन संभव हो सके। यह सहयोग रक्षा, ऊर्जा भंडारण और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों में स्वदेशी तकनीक विकसित करने पर केंद्रित है।

नैनोसेंस लैब की एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि स्वयं चमकने वाला पेंट है। यह पेंट दिन में सूर्य के प्रकाश को अवशोषित कर रात में स्वयं प्रकाश उत्सर्जित करता है और इसके लिए किसी बाहरी बिजली या बैटरी की आवश्यकता नहीं होती। इसका उपयोग सड़क डिवाइडर, संकेतकों, आपातकालीन व्यवस्थाओं और कम ऊर्जा खपत वाले शहरी ढांचे में किया जा सकता है, जिससे सड़क सुरक्षा और ऊर्जा बचत दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़