मध्य प्रदेश
06 Jun, 2026

इंदौर में आज भारत-लैटिन अमेरिका व्यापार फोरम, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

इंदौर में आज भारत-लैटिन अमेरिका और कैरिबियन व्यापार-निवेश फोरम का आयोजन हो रहा है, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।

इंदौर, 06 जून।

मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय व्यापार और औद्योगिक निवेश को नई ऊंचाइयां देने के लिए शनिवार को इंदौर में भारत-लैटिन अमेरिका और कैरिबियन व्यापार-निवेश फोरम 2026 आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होटल रेडिसन ब्लू में इस बड़े आयोजन का उद्घाटन करेंगे।

राज्य सरकार और ग्लोबल इंडिया बिज़नेस फोरम के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे इस कार्यक्रम में लैटिन अमेरिका और कैरिबियन देशों के 15 राष्ट्रों के राजनयिक हिस्सा लेंगे।

इसमें राजदूतों, उच्चायुक्त और महावाणिज्यदूत समेत करीब 350 से अधिक दिग्गज शामिल होंगे। इनमें उद्योग जगत के बड़े नाम, निर्यातक, निवेशक और चार प्रमुख वाणिज्य मंडल के पदाधिकारी अपनी बात रखेंगे।

आयोजन में निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए कई विशेष सत्र रखे गए हैं। इनमें विनिर्माण क्षेत्र के तहत दवा उद्योग, ऑटोमोबाइल, कपड़ा और खाद्य प्रसंस्करण जैसे विषयों पर विस्तृत विमर्श होगा।

सेवा क्षेत्र की बात करें तो पर्यटन, फिनटेक, शिक्षा और सूचना-प्रौद्योगिकी में निवेश पर मंथन किया जाएगा। निवेशकों व उद्योगों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने के लिए बी2बी और बी2जी बैठकें भी होंगी।

|
आज का राशिफल

कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़