प्रशासनिक खबरें
30 May, 2026

भोपाल कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, आरोपी फरार

भोपाल के कमला नगर क्षेत्र में पुलिस ने 63.750 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और एक कार जब्त की, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

भोपाल, 30 मई ।

अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कमला नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 63.750 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से शराब से भरी एक कार और मोबाइल फोन भी बरामद किया, हालांकि एक संदिग्ध आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि राहुल नगर क्षेत्र में अवैध शराब का भंडारण किया गया है। इस इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने एक मल्टी के सामने दबिश दी और तलाशी के दौरान कार से विभिन्न ब्रांडों की 97 सीलबंद शराब की बोतलें बरामद कीं, जिनकी कीमत लगभग 76,925 रुपये बताई जा रही है।

जांच में जब्त मोबाइल फोन से मिले सुरागों के आधार पर ‘रुण’ नामक व्यक्ति की संलिप्तता सामने आई है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामले में थाना कमला नगर में अपराध क्रमांक 210/2026 दर्ज कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निरूपा पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

|
आज का राशिफल

कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़