सत्ता के गलियारों से
04 Jun, 2026

हमसे का भूल हुई, जो सजा हमको मिली

पेट्रोल-डीजल बचाने और दिखावे से दूर रहने के संदेश के बाद सत्ता के गलियारों में कुछ...

पेट्रोल-डीजल बचाने और दिखावे से दूर रहने के संदेश के बाद सत्ता के गलियारों में कुछ काफिलों पर गाज गिर गई। उज्जैन और ग्वालियर-चंबल के दो माननीयों पर कार्रवाई हुई तो लगा कि अब सबक सबको मिलेगा। लेकिन इसके बाद भी कई बड़े चेहरे दर्जनों गाड़ियों के काफिलों के साथ सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि उन पर किसी की नजर नहीं पड़ रही।

ऐसे में कार्रवाई झेल चुके दोनों माननीय आजकल मन ही मन पुराना गीत गुनगुनाते बताए जा रहे हैं—“हमसे का भूल हुई, जो ये सजा हमको मिली।” सत्ता के गलियारों में भी सवाल यही है कि नियम सबके लिए बराबर हैं या कुछ के लिए ज्यादा बराबर हैं।

|
आज का राशिफल

मेष- कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़