सरकार व नीतियाँ
04 Jun, 2026

पीएम मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज का दिल्ली में किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज का स्वागत कर दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार और निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

नई दिल्ली, 04 जून।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भारत-वेनेजुएला संबंधों को नई दिशा देने और साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया गया।

आगामी वार्ताओं में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसमें ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और निवेश, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर तलाशे जाएंगे, जिससे संबंधों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

डेल्सी रोड्रिग्ज 3 से 7 जून तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं और यह उनकी छठी भारत यात्रा है। इससे पहले वे विदेश मंत्री और उपराष्ट्रपति के रूप में भी कई बार भारत आ चुकी हैं, जिससे दोनों देशों के बीच लगातार संपर्क और सहयोग को मजबूती मिली है।

|
आज का राशिफल

मेष- कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़