क्वेटा, 04 जून।
बलोचिस्तान की राजधानी क्वेटा में सुरक्षा बलों पर सशस्त्र विद्रोहियों ने बम और गोलाबारी से हमला किया।
यह हमला पिछले माह लिंक ट्रेन पर हुए आत्मघाती हमले के बाद सुरक्षा बलों द्वारा संदिग्धों की तलाश में शुरू किए गए अभियान के दौरान हुआ।
कलात जिले में सेना के बम निरोधक दस्ते के जवानों को सड़क किनारे रखे देसी बम से निशाना बनाया गया। इस समय सेना मंगचर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सैन्य हेलीकॉप्टरों ने कई स्थानों पर गोलाबारी की और सशस्त्र विद्रोहियों के ठिकानों और बख्तरबंद वाहनों पर हवाई हमला किया।
पंजगुर जिले के चिडगी इलाके में विद्रोहियों ने सेना के हेलीकॉप्टरों पर भारी हथियारों से हमला किया। इस दौरान तोपखाने का भी इस्तेमाल किया गया।
सुरक्षा बल शक के आधार पर बलोच युवकों को उनके घरों से उठा रहे हैं। सेना पिछले कुछ दिनों से चिडगी और आसपास के इलाकों में अपनी मौजूदगी बनाए हुए है।










