मध्य प्रदेश
03 Jun, 2026

चलती ट्रेन में महिला यात्रियों से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 2.08 लाख का माल बरामद

चलती ट्रेन में महिला यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोर को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 2.08 लाख रुपये मूल्य का चोरी का माल बरामद किया है।

भोपाल, 03 जून ।

रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने चलती ट्रेन में महिला यात्रियों के बैग और पर्स काटकर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से करीब 2.08 लाख रुपये मूल्य का चोरी का माल बरामद किया गया है, जिसमें नकदी, सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल फोन शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से चलती ट्रेन में महिला यात्रियों को निशाना बनाकर उनके बैग और पर्स से नकदी और कीमती सामान चोरी कर वारदातों को अंजाम दे रहा था। लगातार शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी पर नजर रखनी शुरू की।

योजना बनाकर की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी को उस समय पकड़ लिया गया जब वह ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी का पूरा सामान बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे पुलिस ने सलाह जारी करते हुए कहा है कि यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान पर विशेष ध्यान रखें, बैग को सुरक्षित रखें और संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत हेल्पलाइन या रेलवे स्टाफ को दें।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़