मध्य प्रदेश
03 Jun, 2026

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करें : राज्य निर्वाचन आयोग सचिव

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दीपक सिंह ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं तथा प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

भोपाल, 03 जून ।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दीपक सिंह ने बुधवार को पंचायत एवं नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि यह कार्य किसी भी स्थिति में निर्धारित समय-सीमा से विलंबित न हो।

उन्होंने जिलेवार लंबित दावे और आपत्तियों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है।

सचिव ने कहा कि इस प्रक्रिया के दौरान की जाने वाली सभी कार्यवाहियों की जानकारी स्टेयरिंग कमेटी की बैठकों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों तक अवश्य पहुंचाई जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

उन्होंने कार्यरत और गैर-कार्यरत ईवीएम की जानकारी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा अंतिम मतदाता सूची को निर्धारित समय पर जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा।

यह समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें अधिकारी विभिन्न स्थानों से शामिल हुए।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़