मध्य प्रदेश
03 Jun, 2026

सिलपरा डैम में नहाते समय सेना का जवान डूबा, एसडीईआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

रीवा जिले के सिलपरा डैम में नहाने के दौरान सेना का एक जवान गहरे पानी में डूब गया, जिसके बाद एसडीईआरएफ और पुलिस की टीम द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है।

रीवा, 03 जून ।

रीवा जिले के सिलपरा डैम में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब नहाने के दौरान भारतीय सेना का एक जवान गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही बिछिया थाना पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और जवान की तलाश के लिए व्यापक स्तर पर सर्च अभियान शुरू कर दिया गया। गोताखोरों और बोट की मदद से डैम के विभिन्न हिस्सों में लगातार खोजबीन की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बघवार गांव निवासी 28 वर्षीय गौरव द्विवेदी भारतीय सेना में पदस्थ हैं और कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। बुधवार सुबह वे अपने भाई-बहनों के साथ सिलपरा डैम घूमने पहुंचे थे।

इसी दौरान नहाते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चले गए, जिससे वे परिजनों के सामने ही लापता हो गए। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में डैम पर पहुंच गए। पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक जवान का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

अधिकारियों ने बताया कि जवान की तलाश तब तक जारी रहेगी जब तक उसका पता नहीं चल जाता और सर्च ऑपरेशन को पूरी गंभीरता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़