मध्य प्रदेश
03 Jun, 2026

जनकल्याण अभियान में हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : मुख्य सचिव अनुराग जैन

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कलेक्टरों के साथ समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि 5 जून से शुरू होने वाले जनकल्याण अभियान में केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाया जाए तथा अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाया जाए।

भोपाल, 03 जून ।

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्राथमिकता के अनुरूप 5 जून से शुरू होने वाले राज्य स्तरीय जनकल्याण अभियान में सभी पात्र हितग्राहियों तक केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अनिवार्य रूप से पहुंचाया जाए।

उन्होंने मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभागायुक्तों, कलेक्टरों और जिला पंचायत सीईओ के साथ अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलने वाली गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण को व्यापक स्तर पर किया जाए तथा प्रदेश को इस अभियान में फिर से अग्रणी बनाए रखने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट के निस्तारण और जल स्रोतों की सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश को अग्रणी बनाने के लिए हर जिले में ऐतिहासिक धरोहर या पर्यटन स्थल पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इससे जुड़ सकें।

बैठक में यह भी बताया गया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को विशेष योग गतिविधि आयोजित की जाएगी, जिसके लिए नागरिक टोल फ्री नंबर पर पंजीयन कर सकेंगे।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि 12 से 18 जून के बीच हर ब्लॉक में जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएं और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ देने में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

उन्होंने लोक सेवा गारंटी और शिकायत निवारण प्रणाली के तहत प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

इसके अलावा 19 और 20 जून को प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जिले में दो-दो स्थानों पर कार्यशालाएं और प्रदर्शनियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

अभियान के अंतिम दिन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को व्यापक जनभागीदारी के साथ भव्य रूप देने पर विशेष जोर दिया गया।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़