बिहार
01 Jun, 2026

मैरवा रेलवे स्टेशन पर 73 पाउच शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सीवान के मैरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में दो शराब तस्कर 14.6 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किए गए।

सीवान, 01 जून।

मैरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 73 पाउच देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से 14.6 लीटर शराब बरामद हुई, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी सीवान को सौंप दिया गया।

कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, वाराणसी के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक सीवान सुभाष चंद्र यादव के आदेश पर प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर फुट ओवर ब्रिज के पास चलाए गए संयुक्त जांच अभियान के दौरान हुई। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को हैंडबैग और शरीर में शराब छिपाकर ले जाते हुए पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान बरामद शराब की कुल मात्रा 14.600 लीटर और अनुमानित कीमत 4,015 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जनार्दन सिंह, 58 वर्ष, निवासी रतसिया, थाना बनकटा, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश और अनवर अंसारी, 40 वर्ष, निवासी प्रतापपुर, थाना श्रीरामपुर, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

इस मामले में जीआरपी थाना सीवान में कांड संख्या 92/26 दर्ज की गई और बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत मामला पंजीकृत किया गया। इस कार्रवाई में क्राइम प्रिवेंशन एंड डिटेक्शन स्क्वॉड के उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, जीआरपी के एसआईटी सुरजीत कुमार, कांस्टेबल विजय कुमार यादव, कांस्टेबल अमरेन्द्र सिंह तथा आरपीएफ पोस्ट सीवान के कांस्टेबल बबलू कुमार यादव शामिल रहे।

|
आज का राशिफल

मेष- कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़