अपराध
02 Jun, 2026

फेमा उल्लंघन मामले में वेदांता समूह पर ईडी की छापेमारी

फेमा उल्लंघन के आरोपों की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय ने वेदांता समूह के कई परिसरों पर छापेमारी कर दस्तावेज और डिजिटल सबूतों की जांच शुरू की।

नई दिल्ली, 02 जून।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के कथित उल्लंघन से जुड़े मामले में मंगलवार को वेदांता समूह के कई परिसरों पर छापेमारी की।

ईडी की टीमों ने सुबह से ही वेदांता समूह से संबंधित विभिन्न ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया और दस्तावेजों के साथ-साथ डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की। यह कार्रवाई समाचार लिखे जाने तक जारी रही।

सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी फेमा नियमों के कथित उल्लंघन से जुड़ी चल रही जांच के आधार पर की गई है।

|
आज का राशिफल

लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 36°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़