Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
12 Jun, 2026

वनांचल एक्सप्रेस से 174 संदिग्ध चोरी के मोबाइल बरामद, दो पकड़े गए

भागलपुर में आरपीएफ ने ऑपरेशन सतर्क के तहत वनांचल एक्सप्रेस से 174 संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन बरामद कर दो व्यक्तियों को पकड़कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

भागलपुर, 12 जून।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए वनांचल एक्सप्रेस से 58.95 लाख रुपये मूल्य के 174 संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को भी पकड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार रेलवे परिसरों और ट्रेनों में अपराध रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। यह ऑपरेशन मालदा मंडल रेल प्रबंधन के मार्गदर्शन और आरपीएफ अधिकारियों की निगरानी में संचालित किया गया।

विशेष सूचना के आधार पर आरपीएफ पोस्ट बरहरवा और सीपीडीएस टीम ने ट्रेन संख्या 13403 वनांचल एक्सप्रेस में संयुक्त जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान दो संदिग्ध यात्रियों को रोका गया, जो पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

तलाशी के दौरान उनके पास से विभिन्न ब्रांडों के कुल 174 प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनके चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। इनमें से एक के पास 85 और दूसरे के पास 89 मोबाइल फोन पाए गए।

जांच में दोनों आरोपित मोबाइलों के स्वामित्व से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद सभी मोबाइल फोन को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया।

दोनों व्यक्तियों को बरामद मोबाइलों के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपीएस बरहरवा को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़