अपराध
12 Jun, 2026

10 हजार का इनामी फरार दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कांकेर पुलिस ने घर में घुसकर दुष्कर्म के मामले में फरार 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को मोहला-मानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

कांकेर, 12 जून।

कांकेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घर में घुसकर दुष्कर्म के मामले में फरार 10 हजार रुपये के इनामी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और अलग-अलग ठिकानों पर छिपकर गिरफ्तारी से बच रहा था।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई मोहला-मानपुर क्षेत्र में की गई, जहां आरोपी के छिपे होने की सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मामले में पीड़िता ने भानुप्रतापपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी कैलाश नेताम (39), निवासी ग्राम आमाकड़ा उसका परिचित था। आरोप है कि उसने पहले पीड़िता से दो वर्षों में करीब 1.50 लाख रुपये उधार लिए और बाद में पैसे लौटाने के बदले शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।

शिकायत के अनुसार 19 मार्च 2026 की दोपहर आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा और जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद धमकी दी कि यदि किसी को जानकारी दी गई तो वह परिवार को जान से मार देगा।

घटना के बाद पीड़िता ने 21 अप्रैल 2026 को मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस का कहना है कि आगे की विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-7-8-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़