Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
12 Jun, 2026

सीवान आरपीएफ की बड़ी कामयाबी: रेल क्लिप चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

रेलखंड से 31 पेंड्राल क्लिप चोरी मामले में आरपीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी कमरे अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया है। आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए इस चुनौतीपूर्ण केस को सुलझा लिया है।

सीवान, 12 जून।

रेलवे सुरक्षा बल ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी गए सभी उपकरणों को बरामद कर लिया है। घटना 3 मई 2026 की है, जब सीवान–जीरादेई रेलखंड के डाउन लाइन से 31 पीस ईआरसी पेंड्राल क्लिप गायब हो गए थे। यह मामला रेलवे की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण आरपीएफ सीवान ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 मई को ही रिसीवर प्रदीप मुखिया को 21 क्लिप के साथ गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी लगातार फरार था। उपनिरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक जयेंद्र कुमार मिश्रा और प्रधान आरक्षी परमेंद्र राय की टीम ने अपनी तलाश जारी रखी।

अंततः 10 जून को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया बुजुर्ग निवासी कमरे अली को धर दबोचा गया। पुलिस ने उसके पास से शेष 10 क्लिप भी बरामद कर ली हैं। इस गिरफ्तारी के साथ ही चोरी हुई कुल 31 पेंड्राल क्लिप की बरामदगी सुनिश्चित हो गई है और मामले का पूर्ण रूप से पर्दाफाश कर दिया गया है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़