रक्षा व सुरक्षा
30 May, 2026

दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम, पाक-आईएसआई और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े आठ गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं।

नई दिल्ली, 30 मई ।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े सुरक्षा अभियान के तहत पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, ये सभी देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी में जुटे थे।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के विशेष आयुक्त अनिल शुक्ला ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को दिल्ली में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों के जवानों पर हमला करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क सीमापार संचालकों के निर्देश पर सक्रिय था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपितों के कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। मामले की जांच में यह भी पता चला है कि सभी संदिग्ध अलग-अलग स्थानों पर रहकर गतिविधियां संचालित कर रहे थे।

स्पेशल सेल ने इन आरोपितों को दिल्ली, महाराष्ट्र और पुणे से गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य संभावित संपर्कों और गतिविधियों की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

|
आज का राशिफल

मेष- कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़