ग्वालियर, 18 मार्च।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिला यौन उत्पीड़न रोकथाम और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति की उपयोजना सामर्थ्य के तहत आज बुधवार को हब फॉर एम्पावरमेट ऑफ वूमेन सेमिनार का आयोजन किया गया है।
जनसम्पर्क अधिकारी मधु सोलापुरकर ने बताया कि होटल रमाया में आयोजित इस कार्यक्रम में परामर्श अभियान, जेंडर संवेदीकरण, दहेज प्रथा उन्मूलन और घरेलू हिंसा की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार रखे जाएंगे।
सेमिनार का शुभारंभ प्रात: 11 बजे होगा, जिसमें महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक सीमा शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमन गुर्जर, बाल कल्याण समिति के चेयरपर्सन सोमेश मंहत और डॉ. रश्मि मिश्रा महिला सशक्तिकरण पर अपने-अपने विचार साझा करेंगी।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना है।





.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)



