उत्तर प्रदेश
07 Mar, 2026

मीरजापुर में युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर दी जान, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

मीरजापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मीरजापुर, 07 मार्च।

कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा मोहल्ले में शुक्रवार देर रात एक युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की सहायता से शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कटरा कोतवाली प्रभारी वैद्यनाथ सिंह के अनुसार नटवा निवासी 26 वर्षीय जुनैद हिस्ट्रीशीटर था और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ बताया जा रहा था। वह नशे का आदी था और परिवार में संपत्ति को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था।

बताया गया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे जुनैद नटवा स्थित दुल्हन पैलेस परिसर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और टावर के तार में फंदा लगाकर झूल गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद युवक को नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाल ने बताया कि इससे पहले 19 फरवरी को भी संपत्ति विवाद के कारण जुनैद इसी मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। उस समय पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने पर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी कमजोर

शेयर बाजार की शुरुआत में निवेशकों के बीच उतार-चढ़ाव देखने को मिला, सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोरी और प्रमुख शेयरों में मिली-जुली चाल बनी रही।

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस पश्चिम एशिया में 30 उड़ानों के साथ सक्रिय

पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 30 उड़ानों का संचालन जारी रखा, जबकि इंडिगो की चुनिंदा सेवाएं भी सक्रिय रहीं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।