उत्तर प्रदेश
26 Mar, 2026

महाअष्टमी स्नान के दौरान गंगा में डूबा मासूम, दादी को लोगों ने बचाया

मीरजापुर में महाअष्टमी स्नान के दौरान आठ वर्षीय बालक गहरे पानी में डूब गया और दादी को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

मीरजापुर, 26 मार्च 2026।

मीरजापुर के कछवां थाना क्षेत्र स्थित बरैनी गंगा घाट पर गुरुवार को महाअष्टमी के पावन स्नान के दौरान आठ वर्षीय बालक गहरे पानी में डूब गया और उसे बचाने के प्रयास में गंगा में कूद गई उसकी दादी को स्थानीय लोगों ने किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सेमरी मदरसा गांव निवासी शमशेर बहादुर का पुत्र आजाद अपने दादा-दादी के साथ स्नान के लिए घाट पर आया था। स्नान के दौरान अचानक बालक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। पोते को डूबते देख उसकी दादी ने तुरंत गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन पानी के तेज बहाव में फंसकर वह भी डूबने लगी।

घाट पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दादी और बालक को बचाने का प्रयास किया। हालांकि तब तक मासूम आजाद पानी में समा चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बालक की तलाश शुरू कर दी।

देर शाम तक खोजबीन जारी रही। बालक आजाद अपने ननिहाल में रहकर कक्षा दो का छात्र था और छुट्टियों में घर आया हुआ था। इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं घाट पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़