नई दिल्ली, 23 मार्च।
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से तेल वाहिकाओं की आवाजाही में उत्पन्न असमंजस के कारण वैश्विक बाजार दबाव में हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में लगभग दो प्रतिशत गिरकर बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज भी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। यूरोपीय बाजार में लगातार बिकवाली बनी हुई है, जबकि एशियाई बाजारों में भी सूचकांक गिरावट की ओर बढ़ रहे हैं।
अमेरिकी बाजार में युद्ध की आशंका से डर का माहौल बना। एस एंड पी 500 इंडेक्स 100.01 अंक यानी 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,506.48 अंक पर बंद हुआ। नैस्डेक 443.08 अंक यानी 2.01 प्रतिशत टूटकर 21,647.61 अंक पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.17 प्रतिशत गिरकर 45,504.02 अंक पर कारोबार कर रहे हैं।
यूरोपीय बाजार में एफटीएसई इंडेक्स 145.17 अंक यानी 1.46 प्रतिशत गिरकर 9,918.33 अंक पर बंद हुआ। सीएसी इंडेक्स 142.25 अंक यानी 1.86 प्रतिशत कम होकर 7,665.62 अंक पर बंद हुआ। डीएएक्स इंडेक्स 459.37 अंक यानी 2.05 प्रतिशत गिरकर 22,380.19 अंक पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में नौ में से आठ सूचकांक लाल निशान में हैं। गिफ्ट निफ्टी 430.50 अंक यानी 1.86 प्रतिशत गिरकर 22,706 अंक पर है। सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.87 प्रतिशत कम होकर 1,406.22 अंक पर है। कोस्पी इंडेक्स 337.97 अंक यानी 5.85 प्रतिशत फिसलकर 5,443.23 अंक पर है। निक्केई इंडेक्स 2,087.53 अंक यानी 3.91 प्रतिशत घटकर 51,285 अंक पर है। हैंग सेंग इंडेक्स 869.32 अंक यानी 3.44 प्रतिशत कमजोर होकर 24,408 अंक पर है। ताइवान वेटेड इंडेक्स 927.45 अंक यानी 2.76 प्रतिशत गिरकर 32,616.43 अंक पर है। शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 98.87 अंक यानी 2.50 प्रतिशत टूटकर 3,858.18 अंक पर है। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 108.88 अंक यानी 2.20 प्रतिशत फिसलकर 4,839.99 अंक पर कारोबार कर रहा है।











