ट्रैफिक व परिवहन
09 Apr, 2026

इंडिगो और बीआईएएल ने संपर्क रहित अंतरराष्ट्रीय यात्रा का परीक्षण किया

इंडिगो और बीआईएएल ने आईएटीए के सहयोग से बेंगलुरु में संपर्क रहित अंतरराष्ट्रीय यात्रा का तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर डिजिटल ट्रैवल के अगले चरण की शुरुआत की है।

नई दिल्ली, 09 अप्रैल।

देश की बजट एयरलाइन इंडिगो और बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) ने इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय संपर्क रहित यात्रा परियोजना का तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह परीक्षण बेंगलुरु के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित किया गया, जिसमें टिकटिंग, बुकिंग मैनेजमेंट और बायोमेट्रिक-आधारित एयरपोर्ट यात्रा का पूरा फ्लो शामिल था।

इंडिगो के अनुसार, भारत में यह पहल आईएटीए के ग्लोबल अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत दुनिया के विभिन्न प्रमुख बाजारों में अंतरराष्ट्रीय संपर्क रहित यात्राओं के लिए अवधारणा प्रमाण (PoCs) तैयार किए जा रहे हैं। इस वर्ष की शुरुआत में इंडिगो और डिजी यात्रा फाउंडेशन ने एयरपोर्ट पर बायोमेट्रिक तकनीक के जरिए स्व-संप्रभु पहचान (एसएसआई) आधारित संपर्क रहित प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक लागू किया था।

इसके अलावा, इंडिगो ने ऐप-टू-ऐप इंटीग्रेशन भी किया, जिससे मोबाइल ऐप्स के बीच बोर्डिंग पास साझा करना आसान हो गया। इसी मॉडल को आगे बढ़ाते हुए इंडिगो और डिजी यात्रा फाउंडेशन ने बीआईएएल के सहयोग से इस तकनीक की उपयोगिता और विस्तार क्षमता का प्रदर्शन किया। यह कदम पूरी तरह से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है और डिजिटल ट्रैवल के अगले चरण की शुरुआत करता है।

इंडिगो के चीफ डिजिटल और इंफॉर्मेशन ऑफिसर नीतन चोपड़ा ने कहा कि एयरलाइन इनोवेशन और ग्राहक-केंद्रित समाधानों के माध्यम से भविष्य की यात्रा को आकार देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यह सफल तकनीकी परीक्षण एयरपोर्ट पर बिना किसी रुकावट के संपर्क रहित अनुभव देने की संभावना और क्षमता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। आईएटीए, डिजी यात्रा और बीआईएएल के साथ मिलकर इस पहल को वास्तविकता में बदलना इंडिगो के लिए गर्व की बात है और यह ग्लोबल हवाई यात्रा के विकास में अहम योगदान देगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 33°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़