बॉलीवुड
30 Apr, 2026

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज का ट्रेलर रिलीज, हॉरर-कॉमेडी में कॉलेज और जॉम्बी का अनोखा मेल

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें कॉलेज जीवन और जॉम्बी हॉरर-कॉमेडी का मिश्रण दिखाया गया है। फिल्म 15 मई को रिलीज होकर नया सिनेमाई अनुभव देने का दावा करती है।

नई दिल्ली, 30 अप्रैल।

भारतीय सिनेमा में तेजी से बढ़ते हॉरर-कॉमेडी ट्रेंड के बीच फिल्म ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इसे भारत की पहली कैंपस आधारित जॉम्बी-कॉमेडी बताया जा रहा है, जिसमें कॉलेज जीवन और जॉम्बी थ्रिल का अनोखा संयोजन देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन गगनजीत सिंह और आलोक द्विवेदी ने किया है, जबकि इसका निर्माण कुंज संघवी द्वारा किया गया है। इसकी कहानी हुसैन दलाल और अब्बास दलाल ने लिखी है।

फिल्म की कथा एक प्रतिष्ठित कॉलेज परिसर के इर्द-गिर्द केंद्रित है, जहां पढ़ाई और टॉप करने की प्रतिस्पर्धा अचानक भयावह मोड़ ले लेती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि संस्थान के टॉपर छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में जॉम्बी में बदलने लगते हैं, जिससे क्लासरूम और हॉस्टल में अफरातफरी फैल जाती है। जैसे-जैसे संक्रमण तेजी से फैलता है, स्थिति को संभालने की जिम्मेदारी उन छात्रों के हाथ में आ जाती है, जिन्हें अब तक केवल बैकबेंचर माना जाता था।

फिल्म में मोहन कपूर, अनुप्रिया गोयनका, जेसी लीवर, शिवानी पालीवाल, रोज सरदाना, सचिन कवठम और तनिष्क चौधरी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

निर्माताओं का कहना है कि यह फिल्म हिंदी सिनेमा में हॉरर-कॉमेडी शैली को एक नया आयाम दे सकती है। ट्रेलर में सस्पेंस, तेज रफ्तार कहानी और युवाओं से जुड़ा हास्य प्रमुख रूप से देखने को मिलता है, जो इसे अलग पहचान देता है। ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज’ 15 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों को एक नया सिनेमाई अनुभव देने का दावा कर रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़