नई दिल्ली, 30 अप्रैल।
सुभाष घई की चर्चित फिल्म ‘ताल’ के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच अब स्थिति स्पष्ट हो गई है। निर्देशक ने बताया है कि वह ‘ताल 2’ पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और इसकी औपचारिक घोषणा अक्टूबर तक किए जाने की संभावना है, जिससे फिल्म प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि ‘ताल 2’ एक बिल्कुल नई संगीतमय प्रेम कथा के रूप में तैयार की जा रही है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि पिछली फिल्म में नजर आए ऐश्वर्या राय, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर इस नए भाग का हिस्सा नहीं होंगे और कहानी को नए दौर के अनुसार ढाला जा रहा है, जिसमें मुख्य भूमिकाओं के लिए नए चेहरों को शामिल किया जाएगा।
निर्देशक ने यह जानकारी भी दी कि वे पिछले कई वर्षों से इस कहानी के विकास पर काम कर रहे हैं और इसकी पूरी दुनिया को विस्तार दिया जा चुका है। हालांकि इस बार निर्देशन की जिम्मेदारी स्वयं लेने के बजाय किसी अनुभवी निर्देशक को सौंपी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ‘ताल 2’ के अलावा वे अपनी चर्चित फिल्म ‘कर्मा’ के दूसरे भाग पर भी काम कर रहे हैं।







.jpg)




