मौसम
20 Mar, 2026

दिल्ली में रुक-रुक कर बारिश, 19 राज्यों में तेज आंधी की चेतावनी

दिल्ली और कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज दिनभर बारिश और तेज आंधी की संभावना है।

नई दिल्ली, 20 मार्च 2026।

दिल्ली में आज सुबह से हल्की बारिश हो रही है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिनभर रुक-रुक कर वर्षा होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बदलाव आया है। विभाग ने कल ही पूर्वानुमान जताया था कि शुक्रवार को भी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे और लगभग 19 राज्यों में तेज आंधी के साथ बेमौसमी बरसात हो सकती है।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने तापमान में छह से सात डिग्री की गिरावट दर्ज कराई है। पश्चिमी विक्षोभ का सबसे बड़ा असर उत्तर भारत में देखा जा रहा है। मैदानी इलाकों में तेज हवाओं और बारिश ने दस्तक दी है, जबकि पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी जारी है। आने वाले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली से लेकर कश्मीर तक मौसम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब के कई हिस्सों में ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी और बिजली गिरने का खतरा है, जिससे रबी की फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई गई है। पहाड़ों में मौसम की करवट के साथ कड़ाके की ठंड लौट आई है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग में भारी बर्फबारी हुई है, वहीं हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, रोहतांग और कुल्लू के ऊपरी हिस्सों में ताजा बर्फबारी के कारण तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट आई है।

आईएमडी ने बताया कि बिहार में आज मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके दौरान 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। छत्तीसगढ़ में भी आज 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार और 70 किमी/घंटा तक के झोंके वाली आंधी आने की संभावना है। उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ जगहों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद और गिलगित-बाल्टिस्तान में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई जगहों पर बारिश और गरज-चमक हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इसके अलावा गुजरात, दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पूर्वी मध्य प्रदेश और दक्षिण तटीय कर्नाटक में छिटपुट बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में 21 मार्च को अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 22 मार्च से 24 मार्च तक अधिकतम तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

31° / 43°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़