29 अक्टूबर को दो पैन कार्ड से जुड़े मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की जमानत अर्जी स्वीकार हुई थी। शुक्रवार को कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शनिवार शाम आजम खां को जेल से रिहा किया गया। उनकी रिहाई की सूचना पर बड़ी संख्या में समर्थक जेल के बाहर जुटे थे।
आजम खां के जेल से बाहर आने से कुछ मिनट पहले ईडी की टीम पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गई थी। रिहाई के बाद अधिकारियों ने उन्हें अपने साथ चलने को कहा। इस दौरान आजम खां और अधिकारियों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इसके बाद ईडी की टीम उन्हें हिरासत में लेकर रवाना हो गई। सपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम घर के लिए रवाना हो गए।
ईडी की यह कार्रवाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। मामले की जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार, आजम खां को एक नवंबर को गाजियाबाद की अदालत में पेश किया जाएगा।
















