मीरजापुर, 31 मार्च।
उत्तर प्रदेश के विकास की नई दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नोएडा स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का उद्घाटन हुआ है। इस एयरपोर्ट के खुलने से मीरजापुर जैसे जिलों के लिए नए अवसरों की शुरुआत हुई है। यह एयरपोर्ट प्रदेश को वैश्विक कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जिससे ‘नए उत्तर प्रदेश’ के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
जेवर एयरपोर्ट को आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित किया गया है। इसकी प्रारंभिक यात्री क्षमता 1.2 करोड़ प्रति वर्ष है, जिसे भविष्य में 7 करोड़ तक बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा, कार्गो सुविधाओं के तहत 2.5 लाख टन माल ढुलाई से शुरू होकर इसे 15 लाख टन तक विस्तार किया जाएगा।
एयरपोर्ट की विशेषताओं में मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी (एक्सप्रेसवे, बस, मेट्रो), डिजियात्रा आधारित डिजिटल सेवाएं, एमआरओ, लॉजिस्टिक्स हब, वेयरहाउसिंग और ग्रीन एनर्जी आधारित ‘नेट जीरो एमिशन’ डिजाइन शामिल हैं।
मीरजापुर को मिलेगा बड़ा लाभजेवर एयरपोर्ट से मीरजापुर को वैश्विक पहचान मिलने की संभावना है। यहां के प्रमुख ओडीओपी उत्पाद जैसे दरी, कालीन और पीतल उद्योग को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच मिलेगा। इससे स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को नए अवसर मिलेंगे।
इसके अतिरिक्त, कृषि, लघु उद्योग और सेवा क्षेत्र में भी नई संभावनाएं सामने आएंगी, जिससे युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे।
पर्यटन और धार्मिक स्थलों को मिलेगा बढ़ावाबेहतर कनेक्टिविटी से विंध्याचल धाम और अन्य धार्मिक पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे होटल, परिवहन और स्थानीय व्यापार को भी लाभ होगा।
आर्थिक विकास को मिलेगा बलयह एयरपोर्ट प्रदेश की अर्थव्यवस्था में एक बड़ा योगदान देने का खाका तैयार कर रहा है, जिसमें कार्गो और लॉजिस्टिक्स सेवाओं के जरिए निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। इस एयरपोर्ट का उद्देश्य ‘लोकल से ग्लोबल’ की अवधारणा को साकार करना है।
कनेक्टिविटी होगी आसानयमुना एक्सप्रेसवे और अन्य प्रमुख मार्गों से जुड़ा यह एयरपोर्ट मीरजापुर और आसपास के जिलों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करेगा। प्रस्तावित मेट्रो, बस और टैक्सी सेवाओं के माध्यम से यात्रा करना और भी सुविधाजनक होगा।












