Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हरियाणा
16 May, 2026

झज्जर में गैंगवार का खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या

झज्जर जिले में पुरानी रंजिश के चलते गैंगवार में एक युवक की गोलियों से हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस जांच में जुट गई है।

चंडीगढ़, 16 मई।

हरियाणा के झज्जर जिले में गैंगवार के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव सुबाना निवासी हितेश उर्फ गुल्लू के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब हितेश अपने घर के बाहर मौजूद था।

इसी दौरान बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए तीन से चार युवकों ने उसे घेर लिया और अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया गया है कि मौके पर करीब 20 से 25 राउंड गोलियां चलाई गईं। गोली लगने से हितेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए, जिससे गांव में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। जांच में यह भी सामने आया है कि एक आरोपी की पहचान हो चुकी है, जिस पर कुछ दिन पहले मृतक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई थी। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है और मामला गैंगवार से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।

डीसीपी धारणा यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी दुश्मनी है और कुछ दिन पहले मृतक पक्ष की ओर से भी आरोपी पर फायरिंग की गई थी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़