अपराध
05 Mar, 2026

जोधपुर ग्रामीण न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर कराया खाली

जोधपुर ग्रामीण न्यायालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन ने परिसर खाली कराकर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की मदद से सर्च अभियान चलाया।

जोधपुर, 05 मार्च।

राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर और जयपुर को पहले भी कई बार बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद हर बार प्रशासन सक्रिय होता रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। इस तरह की धमकियां लगातार सामने आती रही हैं। गुरुवार को जोधपुर ग्रामीण न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एक बार फिर प्रशासन हरकत में आ गया। न्यायालय परिसर को खाली करवाने के साथ आसपास के पार्किंग स्टैंड में भी सर्च अभियान चलाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त पूर्व पीडी नित्या सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। दोपहर तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई। पुलिस का बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड परिसर में लगातार तलाशी अभियान चलाते रहे।

राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर और जयपुर पीठ को पूर्व में मिली बम धमकियों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। इसी बीच गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायालय ग्रामीण को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और न्यायालय परिसर को खाली कराकर व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया गया।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश की ओर से निर्देश जारी किए गए कि सभी न्यायालयों के कर्मचारी और पीठासीन अधिकारी जिला न्यायालय जोधपुर ग्रामीण की अधिकृत ईमेल आईडी पर बम धमाके से संबंधित मेल प्राप्त होने के कारण आगामी आदेश तक न्यायालय परिसर और कार्यालय को तुरंत खाली कर सुरक्षित एवं खुले स्थान पर चले जाएं। बम की सूचना के बाद अधिकारीगण हेरिटेज परिसर के पीछे स्थित पार्किंग स्थल पर पहुंचे, जबकि न्यायालय कर्मचारी हेरिटेज परिसर के मुख्य द्वार के सामने एकत्र हुए। इस दौरान वहां अधिक संख्या में लोगों के एकत्र होने पर भी रोक लगा दी गई।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।